फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदहा गांव के नयिकट नाले में पहुंचा मगरमच्छ

Fri, 21 Jul 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जराकोठी/पीलीभीत।
विज्ञापन
crocodile - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़कर माला नदी में छोड़ा
विज्ञापन

नदहा गांव में सुबह नहर से आ रहे सिंचाई के नाले में मगरमच्छ पहुंच गया। इसे देख खेत में काम रहे लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने किसी तरह उसे पकड़कर माला नदी में छोड़वाया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नदहा में निकट खेतों में सिंचाई के लिए हरदोई ब्रांच ने नाला बना है। इस नाले में सुबह एक मगरमच्छ पानी के साथ पहुंच गया। सुबह धान की रोपाई कराते समय मगरमच्छ दिखने पर गुरमुख सिंह, राजपाल सिंह आदि ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के रूपलाल ने टीम व ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी देखने को पहुंच गए। पकड़े गए मगरमच्छ को बाद में माला नदी में छुड़वा दिया गया। यहां बता दें कि क्षेत्र में मगरमच्छ निकलने की घटनाएं अक्सर होती हैं। करीब दो माह पूर्व 25 मई को रात में नहदा गांव के अंदर पहुंच गया था। मगरमच्छ के बार बार आने से ग्रामीणों में दहशत है और उन्हें खुद के साथ पशुओं को सुरक्षित रखने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें