टनकपुर हाइवे पर निरंजनकुंज कालोनी के पास बाइकर्स आपस में भिड़ गए। बाइक आगे निकालने की बात पर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हाइवे पर ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने फोन कर अपने साथियों को बुलाना शुरू कर दिया। इस बीच भीड़ जमा होने पर बाइकर्स एक दूसरे को धमकाते हुए भाग गए।
घटना शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे की है। टनकपुर हाइवे पर गौहनिया से नकटादाना चौराहा की ओर दो बाइक जा रही थी। एक बाइक पर तीन तो दूसरी बाइक पर दो युवक बैठे थे। निरंजनकुंज कालोनी के पास पहुंचते ही बाइक आगे निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ लोगों ने पुलिस को फोन करने की भी कोशिश की जिस पर हुड़दंगी धमकाते हुए निकल गए।