फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी ने जूस विक्रेता को गुप्ती मारी, घायल

Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव को लेकर हुए विवाद में कपड़ा व्यापारी ने जूस विक्रेता से पहले गाली गलौज की। बाद में दुकान के भीतर से गुप्ती लाकर उस पर कई वार किए। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पु़लिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी प्रेमनरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लोटन महाराज चौराहा के पास जूस का ठेला लगाता है। बुधवार सुबह ठेला लेकर पहुंचा तो वहां पानी भरा था। इस पर वह झाड़ू से पानी निकालने लगा। इसी बीच पास के कपड़ा व्यापारी अनिल लोधी ने आकर बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इतने वह दुकान से गुप्ती निकाल लाया और सिर पर कई वार किए। इससे प्रेमनरायन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। कोतवाल भरत गौतम ने बताया कि प्रेमनरायन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें