फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Wed, 01 Jul 2015 11:49 PM IST
जहानाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके आई नवविवाहिता ने मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह शाही क्रासिंग के पास शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी रामनाथ की 26 वर्षीय बेटी राखी की शादी रामपुर मिलक निवासी गोदान के पुत्र राजन के साथ 23 जून को हुई थी। ससुराल में रहने के दौरान पति से उसकी कुछ अनबन हो गई थी। इस पर मंगलवार को पति राजन उसे मायके छोड़ गया था। शाम को जब पति जाने लगा तो राखी ने साथ चलने की जिद की। मगर राजन उसे नहीं ले गया।
घरवालों के अनुसार इससे नाराज होकर राखी भी पीछे से चली गई। सुबह उसका शव शाही रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर क्षतिविक्षत अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के पिता रामनाथ ने बताया कि राजन के जाने के बाद जब राखी पीछे से चली गई तो उन्होंने समझा की कि वह पति के साथ चली गई होगी लेकिन सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि विवाहिता द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें