फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों के खिलाफ नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Wed, 21 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर 44 अधिकारियों ने जिले के 144 गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। इसमें घटतौली मिलने पर पांच चीनी मिलों के आठ क्रय केंद्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दूसरे दिन एक भी क्रय केंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार डीएम कार्यालय से जारी आदेश की प्रति गन्ना समिति के सचिवों को नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है बुधवार को क्रय केंद्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस बाबत जानकारी करने पर पीलीभीत समिति सचिव वसी अहमद और बीसलपुर समिति सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि डीएम का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

घटतौली की रिपोर्ट पर नहीं होती कार्रवाई
गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी, तौल लिपिक और कभी कभी मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं होती। पुलिस इस तरह की कार्रवाई में ज्यादा रूचि न लेकर जांच आख्या लगाकर सीधे कोर्ट भेज देती है। इसके बाद कोर्ट के माध्यम से ही कार्रवाई चलती रहती है। कई बार गंभीर धाराओं शामिल होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें