पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे नौ गोवंशीय पशु पुलिस ने बरामद कर लिए। इसमें से दो पशु मृत निकले। पिकअप सवार आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने पिकअप चालक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पिकअप में ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं की सूचना पर चीनी मिल के पास घेराबंदी कराई गई। खुटार की ओर से आई पिकअप यूपी 31 टी/3787 को रोकने के प्रयास पर उसका चालक और उसमें सवार एक युवक पुलिस को देखकर भाग गए। पिकअप से नौ पशु बरामद हुए। इसमें से दो मृत मिले। बरामद पशुओं को गौशाला भिजवा दिया गया। पिकअप से भागे दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।