फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां के वार्ड नंबर 9 में एक मकान की छत गिर गई। कुछ देर पूर्व ही परिवार के सदस्य घर से बाहर निकले थे। इससे वे बाल-बाल बच गए। कुछ पल की देरी हुई होती तो परिवार के सदस्य छत के नीच दब सकते थे।
विज्ञापन


जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने हादसे पर दुख जताया है और मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का कुशलक्षेम जाना। रायपुर सहोड़ां निवासी ब्रह्मानंद पुत्र भोला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे कमरे की छत अचानक धड़ाम से नीचे आ गिरी।

छत गिरने से कुछ मिनट पहले ही बच्चे तथा परिवार के अन्य सदस्य कमरे से बाहर निकले थे। कुछ पल की देरी होती तो वे छत के नीचे दब सकते थे। ब्रह्मानंद के मुताबिक कमरे में सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। ब्रह्मानंद ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि पीड़ित निर्धन परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें