नशे के लिए रुपये जुटाने को एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी का ही सौदा कर दिया। दामाद ने ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एएसपी से शिकायत कर पीड़ित ने पत्नी और बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बरामद करने की मांग की है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले युवक ने एएसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसकी शादी क्षेत्र की एक महिला से 14 साल पहले हुई थी। उसकी दस साल की एक बेटी है। आरोप है कि महिला का सौतेला पिता नशे का आदी है। आरोप है कि 16 मई को उसका ससुर उसकी पत्नी और दस साल की बेटी को अपने घर बुला ले गया। इसके बाद उसने दोनों को किसी के हाथों बेच दिया है। इसकी भनक लगने पर जब उसने संपर्क किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने सुनगढ़ी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी जुटाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।