फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के पुत्र ने अधेड़ को पीटा, रिपोर्ट

Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के पुत्र ने अधेड़ को पीटा, रिपोर्ट - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 विवाद पर मोहल्ला गनेशगंज निवासी फारूक अहमद खां की पिटाई कर दी गई। पुलिस  ने फारूक की बहन तबस्सुम आरा की ओर से पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के पुत्र तनु समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में मोहल्ला चौक निवासी कुमकुम की उसके पति ने, गांव बलरामपुर निवासी संतराम की गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। 
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है।  तबस्सुम आरा ने बताया कि शाम को वे अपने भाई अनीस अहमद के साथ ब्लाक चौराहा  होते हुए किसी काम से जा रही थी। इस दौरान भाई फारूक के चीखने, चिल्लाने  की आवाज पर जब मौके पर जाकर देखा, तब तनु और उसका एक साथी उसके भाई की  पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने तबस्सुम आरा की ओर से तनु सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल फारूक को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव बलरामपुर निवासी संतराम की उसके पड़ोसी  महेश, कौशल, भूपराम की पत्नी वेलामती, महेश की पत्नी मीरा ने पिटाई कर दी।  पुलिस ने संतराम की ओर से उक्त चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संतराम  ने बताया कि घर में दरवाजा लगा रहा था। विवाद पर बेवजह उसे पीट दिया गया।  नगर के मोहल्ला चौक निवासी कुमकुम को विवाद पर उसके पति ने पीट दिया। पुलिस ने कुमकुम की ओर से उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

स्कूटी सवार के घायल होने पर रिपोर्ट 
पूरनपुर।  ट्रक की टक्कर से गांव नरायनपुर निवासी धनपत के घायल होने के मामले में  पुलिस ने धनपत की पत्नी मायादेवी की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  की है। 
विज्ञापन

घटना बीस अक्तूबर को आसाम हाइवे पर सिरसा चौराहा के समीप हुई  थी। धनपत स्कूटी से नगर से घर की ओर जा रहा था। खुटार की ओर से आए ट्रक की  टक्कर से धनपत गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर  किया गया। धनपत को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। पुलिस ने धनपत की पत्नी  माया देवी की ओर से ट्रक चालक पीबी 02 सीसी 9965 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें