फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! आरोपी पकड़वाओ नहीं तो मुझे मार डालेंगे

Wed, 11 Mar 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! मैं दो बार पहले भी आपसे से मिल चुका हूं। इसके बाद भी सुनगढ़ी पुलिस दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। यह दुखड़ा गांव बरहा निवासी दलित हरीश कुमार ने एसपी के  सामने पेश होकर सुनाया। एसपी ने पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हरीश कुमार ने एसपी को बताया कि छह दिसंबर 14 को गांव बरहा स्थित उसके जनरल मर्चेंट की दुकान में घुसकर गांव के कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। दुकान के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने गांव निवासी चंद्रपाल, छोटेलाल, राजेश, तोताराम व राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह ने विवेचना कर चार लोगों के खिलाफ 22 फरवरी को आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया, जिसमें घटना में शामिल चंद्रपाल का नाम बाहर निकाल दिया गया। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार उनसे मिल चुका है। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें