फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से फेंककर अधेड़ को मार डाला

Wed, 25 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। मकान की लालच में जल्लाद बने पड़ोसी ने मंगलवार की रात छत से फेंककर गांव के ही नत्थूराम पांडेय (50) को मार डाला। अधेड़ की जान लेने के बाद हत्यारोपी भाग निकले। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने रात में ही दबिश देकर सभी हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसओ ने बताया कि मकान बिक्री के विवाद में यह घटना हुई है। तफ्तीश की जा रही है। उधर, अधेड़ की हत्या से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अय्याजमऊ गांव निवासी नत्थूराम पांडेय (50) पुत्र अमरनाथ पांडेय के पास दो मकान है। बताया जाता है कि वह अपना एक मकान बेचने की फिराक में था। जिसे पड़ोस का ही एक व्यक्ति खरीदना चाह रहा था। पर, किन्ही कारणों से नत्थूराम पड़ोसी को अपना मकान बेचने को राजी नहीं था। इसे लेकर कई दिनों से दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा था। नत्थूराम के बेटे लवकुश ने बताया कि इसी रंजिश में मंगलवार की रात करीब नौ बजे पड़ोसी ने तीन अन्य लोगों के साथ उसके यहां हमला कर दिया।

लाठी-डंडे लेकर आए हमलावर घर के बाहर खड़े उसके पिता नत्थूराम को पीटने लगे। जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागे और छत पर चढ़कर शोर मचाने लगे। पर, उनके पीछे-पीछे हमलावर भी छत पर चढ़ गए। आरोप है कि वहीं उन लोगों ने उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद उन्हें छत से नीचे फेंक दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पूरे परिवार को धमकाते हुए हमलावर भाग निकले। हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा गई।
विज्ञापन


सूचना पर आई कोखराज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि मकान के विवाद में यह घटना हुई है। मृतक के बेटे लवकुश की तहरीर पर गांव के ही अशोक कुमार, होरीलाल, वीरेंद्र कुमार और तूफान सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही रात में ही दबिश देकर सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अधेड़ की हत्या के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें