देवहा नदी पार करते समय डूबे गांव रायपुर निवासी 50 वर्षीय जयमल प्रसाद राठौर का शव चौथे दिन शाहजहांपुर जिले के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में नदी में उतराता बरामद हुआ। परिवार वालों की शिनाख्त के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव बरखेड़ा लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव रायपुुर निवासी जयमल प्रसाद राठौर सात अगस्त को गांव के ही नेतराम आदि के साथ पशुुओं को चराने के लिए घर से निकले थे। गांव के समीप देवहा नदी पार करते समय जयमल के हाथ से पशु की पूछ छूट गई। जिससे वह नदी की तेज धार में बह गया था। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने ग्रामीणो से उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नही चला। घटना के बाद से परिवार वाले देवहा नदी के घाटों पर शाहजहांपुर जिले तक रोज निगरानी कर रहे थे। चौकी इंचार्ज जिरौनिया अशोक कुमार ने बताया कि जयमल प्रसाद राठौर का शव शाहजहांपुर के थाना सेरामऊ दक्षिणी क्षेत्र मे नदी से बरामद हुआ है। परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त जयमल प्रसाद राठौर के रूप में की है। शव को थाना लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर शव मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।