फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की मौत, पुलिस के खिलाफ

Tue, 11 Aug 2015 11:00 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका खुलासा बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने के एसआई की जांच में हुआ है। मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी और शव दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ परिवारीजनों ने थाना घेरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


थाना एवं ग्राम हलियापुर का रहने वाला श्रवण कुमार सिंह अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाने में होमगार्ड है। गत 27 जुलाई को उसकी भैंस चोरी हो गई थी।

हलियापुर पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर छोट्टन पुत्र अंगद निवासी कुलंदरगढ़ थाना शुकुल बाजार व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गत तीन अगस्त को श्रवण बाराबंकी जिले में सुबेहा थानान्तर्गत पलिया बाजार के पास से छोट्टन को पकड़कर अपने घर पहुंचा और उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा।

चार अगस्त की देर शाम जब छोट्टन की हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में होमगार्ड उसे लेकर हलियापुर थाने पहुंच गया। पहले बवाल से बचने के लिए थाने में मौजूद पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए लेकिन कुछ देर बाद एसओ वीरेंद्र कुमार यादव ने छोट्टन की हालत गंभीर देख तत्काल होमगार्ड को उसे कहीं और ले जाने की बात कहकर भगा दिया।
विज्ञापन


घायल छोट्टन को लेकर होमगार्ड ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ पहुंचा जहां नौ अगस्त को उसकी मौत हो गई। छोट्टन की मौत के बाद होमगार्ड उसका शव लेकर फरार हो गया। छोट्टन की तलाश में उसका बेटा विजय कुमार सुबेहा थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी थी।

मामले की जांच के लिए सुबेहा थानाध्यक्ष जावेद ने एसआई सर्वदमन सिंह को 10 अगस्त को ट्रॉंमा सेंटर, लखनऊ भेजा। थानाध्यक्ष के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे उपनिरीक्षक को पता चला कि छोट्टन की मौत हो चुकी है। उसे भर्ती कराने वाला उसका शव लेकर जा चुका है।

मंगलवार को आरोपी होमगार्ड श्रवण कुमार की गिरफ्तारी और शव दिलाने की मांग को लेकर परिवारीजनों ने हलियापुर थाना घेरकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष हलियापुर वीरेंद्र कुमार यादव ने घटना स्थल दूसरे जिले का बताकर पल्ला झाड़ लिया।

एसओ ने मंगलवार को थाने का घेराव किए जाने से इंकार किया। कहा कि कुछ ग्रामीण और परिवारीजन थाने आए थे। मुकदमा सुबेहा थाने में लिखा गया है। लिहाजा वे कुछ नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें