फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में कई घायल

Wed, 06 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बीच बचाव में एक मेहमान सहित दोनों पक्षों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पीलीभीत रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिरकुनिया सरैनी फूल सिंह और शेर सिंह के मकान के पास खाली जगह पड़ी है। दोनों पक्षों में इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को राकेश पक्ष के लोगों ने इस जमीन पर नींव भराना शुरू कर दिया। इस पर फूल सिंह पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज के बाद लाठी डंडे तथा धारदार हथियार चलने लगे। इसमें राकेश पक्ष के प्रमोद, प्रेमवती, अनिल और फूल सिंह पक्ष के शेरसिंह, प्रेमशंकर, सुरेश व मेहमानी में आए गांव मुडसैनिया निवासी जीवन लाल घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई जिसपर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। इसमें जीवनलाल की हालत गंभीर होने पर पीलीभीत रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें