फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की बेटी गैर समुदाय के प्रेमी के साथ गई

Tue, 23 Feb 2016 12:04 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के एक सर्राफ की 19 वर्षीय बेटी शहर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ निवासी दूसरे समुदाय के अपने के साथ चली गई। बताते हैं कि प्रेमी युगल अपने घरों से लाखों की नगदी भी साथ ले गया है। घटना से एक समुदाय के लोगों में रोष है। इससे भड़के हिंदू संगठन के तमाम लोग व्यापारियों के साथ एएसपी से मिले और 24 घंटे के भीतर युवती के बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, पुलिस ने लड़की की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
शहर निवासी एक सराफा कारोबारी की पुत्री बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है, जबकि आरोपी सिविल लाइंस साउथ निवासी अली उर्फ हनी बरेली के एक कॉलेज में बीबीए का छात्र है। उसके पिता कपड़ा व्यापारी हैं। बताते हैं कि दोनों शहर के एक प्राइवेट स्कूल में इंटर में एक ही कक्षा में पढ़ते थे। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार सुबह प्रेमी युगल घर से भाग निकला। परिवार वालों ने युवती की तलाश की तो पता चला कि उसे अली उर्फ हनी बाइक से ले गया है। युवती के गैर समुदाय के युवक के साथ फरार होने की जानकारी मिलने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। परिवार वाले तमाम लोगों के साथ शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताते हैं कि प्रेमी युगल अपने घरों से लाखों रुपये भी साथ ले गए हैं। एक समुदाय में आक्रोष को देखते हुए एएसपी विकास कुमार वैद्य भी कोतवाली पहुंचे और युवती के परिवार वालों से बातचीत की। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो घर पर केवल महिलाएं मिली। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद करने के लिए बरेली सहित कई स्थानों पर दबिश दी। बरेली से एक रिश्तेदार के घर से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे प्रेमी युगल के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की एक टीम इलाहाबाद और लखनऊ भी भेजी गई है। भाजपा नेता दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में तमाम लोग इलाहाबाद बैंक के पास एकत्र हुए। बाद में तमाम व्यापारियों के साथ पुलिस लाइन जाकर एएसपी विकास कुमार वैद्य से मुलाकात की और युवती को बरामद करने की मांग की। हिंदू संगठनों ने 24 घंटे के अंदर युवती बरामद न होने पर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरेली से एक घर में बरामद की है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लखनऊ और इलाहाबाद भी पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।
विकास कुमार वैद्य, अपर पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें