फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस समेत उड़ीसा का व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने मोरपेन रोड पर पावर ग्रिड अकांवाली के पास एक राहगीर को 45 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि बद्दी पुलिस मोरपेन सड़क पर गश्त पर थी, तो एक व्यक्ति पैदल थाना गांव की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वह घबरा गया और भागने लगा। जब उसकी तालाशी ली तो जैकेट की जेब से चरस बरामद की। इसका वजन करीब 45 ग्राम पाया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र पाणी पुत्र रविंद्र पाणी निवासी गांव चमपुर, डाकखाना अंगोला तहसील सोरा जिला बालेश्वर उड़ीसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीरेंद्र पाणी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें