फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुरिया सलेमपुर में दो पक्षों में मारपीट

Sun, 04 Oct 2015 10:58 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को लेकर गांव रुरिया सलेमपुर में प्रधान और प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी पक्ष मेें मारपीट हो गई। पुलिस ने प्रधान सहित दोनों पक्षों के चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी दयाल सिंह प्रधान हैं। प्रधान के भाई महेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य पद हैं जबकि गांव निवासी रामपाल सिंह प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी हैं। पुलिस ने बताया कि महेंद्र सिंह के भाई जयेंद्र सिंह का रामपाल सिंह के घर आना जाना है। राजनीतिक विरोधी के घर भाई के जाने को लेकर दयाल सिंह और उसके परिवार के लोग आपत्ति करते हैं। इस बात को लेकर प्रधान और प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी पक्ष में मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से लाठी, डंडे चले। सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि जयेंद्र सिंह के रामपाल सिंह के घर आने, जाने के विवाद पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के प्रधान दयाल सिंह, उसके भाई जयेंद्र सिंह दूसरे पक्ष के प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी रामपाल सिंह, उसके पक्ष के जितेंद्र सिंह को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। उधर, दोनों पक्ष समझौता के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें