उधार रुपये वापस मांगने पर तीन युवकों ने शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया निवासी चुन्ने शाह की पिटाई कर दी। जब उसकी पत्नी बचाने पहुंची तो उसे भी मारापीटा। पुलिस ने पीड़ित की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नौगवा पकड़िया निवासी चुन्ने शाह ने बताया कि उसने आढ़ती अनीस मियां को खरबूज के लिए 1000 हजार रुपये उधार दिए थे। उसने जब रुपये वापस मांगे तो आढ़ती अनीस ने सद्दाम और नवीन के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पत्नी शमीम बेगम जब बचाने आईं तो उन्हें भी मारापीटा। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दंपति को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।