फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश 

Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 रंजिशन घर में घुसकर परिवार वालों को बंधक बनाकर युवती से बलात्कार की कोशिश की गई। शोर-शराबा पर लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी संतराम और रामऔतार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि उसकी मां ने विवाद होने पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने 22 जून को घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और फिर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवती का आरोप है कि घटना की तहरीर बलरामपुर चौकी पुलिस को देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें