बीज के नाम पर गेहूं की खरीद कर खेल किया जा रहा है। ऐसा ही मामला एसडीएम ने पिछले दिनों पकड़ा था। जांच में आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम ने छीना बीज प्लांट पर 1.44 लाख रुपये जबकि राइस मिल में अवैध गेहूं का स्टॉक मिलने पर राइस मिलर पर दो लाख रुपये जुर्माना डाला है। कार्रवाई को लेकर बीज व्यापारी और खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मचा गया है।
एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन ने सात अप्रैल को मंडी समिति सचिव प्रवीण अवस्थी और अन्य स्टॉफ को लेकर राइस मिलर्स नेता अजमेर सिंह छीना की राइस मिल और सीड्स प्लांट पर छापा मारा था। छापा मार कार्रवाई में राइस मिल में गेहूं का अवैध भंडारण मिला था। सीड्स के नाम पर एक किसान से गेहूं की खरीद की जा रही थी। अनियमितता पर कार्रवाई होती। इससे पहले फाइल को एडीएम ने तलब कर लिया था। परीक्षण के बाद फाइन वापस कर दी गई। मंडी समिति सचिव प्रवीण अवस्थी ने बताया कि राइस मिलर्स नेता की राइस मिल में गड़बड़ी पर दो लाख रुपये और सीड्स प्लांट में बीज के बदले गेहूं खरीद होने के मामले में 1.44 लाख रुपये का जुर्माना डाला गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की सीधी खरीद कर मंडी शुल्क आदि की चोरी और बीज के नाम पर गेहूं खरीद कर उसका भंडारण करने को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अचानक फिर छापेमारी होगी। अनिमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। कार्रवाई को लेकर खाद्यान्न माफिया और कुछ सीड्स व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।