फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल स्वामी ने हड़प  लिया सौ क्विंटल गेंहू

Sat, 18 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- किसान के रुपये मांगने पर धमकी देकर भगाया
विज्ञापन

- पीड़ित युवक ने डीएम से शिकायत कर लगाई गुहार 
पीलीभीत के एक राइस मिल स्वामी पर किसान के गेहूं का भुगतान करने में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। डीएम से शिकायत कर पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निसरा गांव के रहने वाले मोहम्मद परवेश ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसने बारह मई को पीलीभीत की एक राइस मिल में सौ क्विंटल गेहूं दिया था, जिसको राइस मिल के मुंशी ने रिसीव भी किया। एक रसीद भी पीड़ित को दी गई। इसके बाद दो दिन में पेमेंट देने की बात कहकर लौटा दिया। कई दिन बीतने के बाद भी रुपये न मिलने पर पीड़ित ने राइस मिल मालिक से मुलाकात कर अपना पैसा मांगा। इस पर मिल मालिक ने गेहूं तौल से ही अनभिज्ञता जता दी। मिल में गेहूं न भेजे जाने की बात कहकर टाल दिया। पीड़ित के रिसीविंग दिखाने के बाद आरोप है कि मिल मालिक ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई कर गेहूं का भुगतान कराने की मांग की है। जिस पर उक्त मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें