फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज  

Thu, 12 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाइक से घर लौट रहे गांव निजामपुर निवासी वकील रामचंद्र को बुधवार रात गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने वकील के पुत्र अमित कुमार की ओर से गांव रंपुरा फकीरे निवासी रामरतन और उसके भाई रामसरन के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी वकील के साले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर उर्फ लाह निवासी वकील रामचंद्र बुधवार शाम तहसील से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव जहूरगंज और नजीरगंज के बीच पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली उनकी पीठ में लगी थी। इस मामले में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने वकील के पुत्र अमित कुमार की ओर से माधोटांडा थाना के गांव रंपुरा फकीरे निवासी रामरतन और रामसरन के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि रामचंद्र की पहली शादी रामरतन की बहन से हुई थी। उसकी मौत हो गई थी। इस पर रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप है कि बहन की मौत का बदला लेने को ही रामरतन और रामसरन ने वकील पर हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें