फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप किया, फोटो खींचकर  दीवारों पर चिपकाए

Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
भतीजी के साथ जा रही आंगनबाड़ी वर्कर को एक दबंग युवक ने तमंचे के बल पर रोक लिया और खेत में ले जाकर दुराचार किया। उसका साथी चाकू दिखाकर भतीजी को धमकाता रहा। दुराचार के दौरान दबंग ने मोबाइल से फोटो खींच लिए। कुछ दिन बाद इनके प्रिंट बनवाकर दीवारों पर चस्पा कर दिए। एक धमकी भरा पत्र भी डाक से पीड़ित के भाई को भेजा। तहरीर मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने मामले में एक नामजद समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी वर्कर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे वह अपनी भतीजी के साथ पिपरिया मंडन गांव जा रही थी। पेरई के पास पहुंचते ही गन्ने के खेत से नगरा गांव निवासी वीरपाल अपने एक दोस्त के साथ बाहर निकला। उसने तमंचा दिखाकर दोनों को रोक लिया। वीरपाल तमंचे के बल पर आंगनबाड़ी वर्कर को गन्ने के खेत में ले गया और दुराचार किया। इस दौरान उसने अपने मोबाइल से कई फोटो भी खींचे। उसका दोस्त भतीजी को चाकू दिखाकर धमकाता रहा। कुछ दिन बाद आरोपी ने गांव की दीवारों पर दुराचार पीड़ित के फोटो चिपका दिए। दो मई को पीड़ित के भाई के नाम डाक से एक धमकी भरा पत्र भी भेजा। इसमें पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

तहरीर के आधार पर आरोपी वीरपाल और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के फोटो दीवारों पर चिपकाने की भी जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमहरि बाजपेई, एसओ बरखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें