फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की फर्जी सूचना ने  छुटाए पुलिस के पसीने

Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पूछताछ - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
दिनदहाड़े चालीस हजार रुपये लूटे जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों को चौकी ले आई। जहां मामला पूरी तरह से फर्जी पाया गया।  
विज्ञापन

बरेली जिले के रिठौरा का रहने वाला महेश वाल्मीकि एक रिश्तेदार के घर खटीमा जाने के लिए निकला। इसके पास चालीस हजार रुपये की नगदी थी, जिसे वह रिश्तेदार के घर देने रोडवेज बस से जा रहा था। इसी बस में मझोला निवासी एक रोडवेज चालक भी बैठा हुआ था, जोकि बरेली से तारीख लेकर घर लौट रहा था। छतरी चौराहा के पास पहुंचते ही नशे की हालत में महेश ने अपने पास रखे रुपये पास बैठे रोडवेज चालक को दे दिए। कहा कि उसके पीछे गुंडे लगे हुए हैं, इसको अपने पास रख लो। 
युवक ने भी नकदी लेकर अपने पास रख ली। कचहरी तिराहे पर पहुंचने के बाद दोनों बस से उतर गए। रोडवेज कर्मी कचहरी के भीतर की ओर जाने लगा। इस बीच युवक ने नगदी लूटने की बात कहकर शोर मचा दिया, जिस पर मौके पर मौजूद एसआई पुष्कर शर्मा ने आरोपी को पकड़ लिया। दोनों को सिविल लाइन चौकी लेकर आए। जहां पूछताछ के बाद मामला लूट का नहीं निकला। शिकायत करने वाले युवक द्वारा खुद ही नगदी देने की बात सामने आई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई है। बरामद नगदी 37,770 रुपये कब्जे में ले लिए गए है। युवक के परिवार को भी रिठौरा पुलिस के जरिए सूचना देकर पीलीभीत बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें