फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के बयानों पर बढ़ाई दुराचार की धारा

Tue, 10 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की स्थिति व मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है और  रेप की स्थित अस्पष्ट होने पर बनाई गई स्लाइड को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। किशोरी के आंतरिक अंगों में कोई चोट नहीं मिली है। उधर सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में किशोरी के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों महेश गंगवार व मुनीश शर्मा का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम कोतवाली दियोरिया क्षेत्र में एक किशोरी की जहर खाने से मौत हो गई थी। किशोरी के पिता का आरोप था कि महेश गंगवार, मुनीश शर्मा व एक अन्य युवक पर घर से उसे अगवा कर ले जाकर दुराचार के बाद जहर दे दिया था। किशोरी के पिता का कहना था कि पुलिस ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा इस मामले में पहले छेड़छाड़ व जहर देने की रिपोर्ट दर्ज की तथा बाद में उसकी मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ाई।
 किशोरी के पिता की इस बात को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर सोमवार को दर्ज रिपोर्ट में दुराचार की धारा बढ़ा इस मामले में गिरफ्तार किए गए महेश व मुनीश का चालान भेज दिया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी जेके शाही ने भी सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में रेप की बात साफ नहीं की गई है। गुप्त अंगों में भी कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं, जिससे रेप की पुष्टि हो सके। डॉक्टरों द्वारा बनाई गई स्लाइड को जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। स्लाइड रिपोर्ट में सीमेन मिलने पर ही रेप की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने मामले में दुराचार की धारा बढ़ाने की भी पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हुई अंत्येष्टि
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम युवती का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचने की सूचना पर तमाम ग्रामीण भी उसके घर पहुंच गए। सोमवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव की अंत्येष्टि की गई। घटना को लेकर गांव में दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

आरोपी ने कहा, पिता ने की थी किशोरी की पिटाई
बीसलपुर। किशोरी के साथ गैंगरेप व जहर खिलाकर हत्या करने के आरोपी मुनीश शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में सनसनीखेज खुलासा किया। उसका कहना है कि शनिवार को जिला रामपुर के थाना बिलासपुर के एक गांव में रहने वाला उसका दोस्त उनके गांव में आया था। उसने दोस्त के कहने पर प्रेमिका को पड़ोस की झोपड़ी में बुलाकर दोस्त के हवाले किया था।
दोस्त झोपड़ी में बैठकर प्रेमिका से बातचीत कर रहा था। इसी बीच प्रेमिका का पिता अपने एक अन्य साथी को लेकर झोपड़ी में पहुंच गया। उसका यह भी कहना है कि पिता ने किशोरी की मौके पर ही पिटाई की और घर ले गया था। मुनीश की मानें तो उसने अथवा उसके साथी ने किशोरी को जहर नहीं दिया। उसकी कैसे मौत हुई यह भी उसे पता नहीं। उसने अपने रामपुर निवासी उस मित्र का नाम व पता भी पुलिस को बता दिया है। कोतवाल ने  बताया कि प्रकाश में आए तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास जारी है।
घटना में जेल भेजे गए दूसरे आरोपी महेश तो अपने को पूरी तरह निर्दोष बताता रहा। हालांकि उसने स्वीकार किया कि उसके किशोरी से एक साल पहले संबंध थे, लेकिन पिछले एक वर्ष से उसकी किशोरी से बोलचाल तक नहीं थी। उसने बताया कि इसी रंजिश के चलते किशोरी के घर वालों ने उसे मामले में झूठा फंसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें