फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर फीरोजाबाद के अधिवक्ता से लूट

Tue, 10 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने कार सवार फीरोजाबाद निवासी अधिवक्ता को लूट लिया। गश्ती पुलिस की आहट से लुटेरे नकदी, फोन आदि लूटकर अपनी बाइक छोड़ खेतों की ओर भाग गए। अधिवक्ता अपने परिवारीजनों के साथ कार से नोएडा जा रहे थे।
विज्ञापन


फीरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र की तुलसी विहार कालोनी निवासी अधिवक्ता अनिमेष दुबे अपने भाई अभिषेक, दोस्त और अन्य परिवारीजनों के साथ आल्टो कार से नोएडा जा रहे थे। रात करीब 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव बरौली के निकट पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरोें ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली। उन्होंने तमंचा दिखाकर महिला से गहने, 10,000 रुपये, दो मोबाइल लूट लिए।

इसी दौरान गश्ती पुलिस की आहट होने और दूसरे वाहन आ जाने पर लुटेरों के पैर उखड़ गए, वे तमंचा लहराते हुए भाग गए। अधिवक्ता ने राहगीरों की मदद से बलदेव पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लूटी पल्सर से कर रहे थे लूट
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर लुटेरे चार माह पूर्व थाना मांट क्षेत्र से लूटी गई पल्सर बाइक से लूट कर रहे थे। लुटेरों ने 20 नवंबर को काली पल्सर बाइक को मांट क्षेत्र में श्रीनिवास के भाई के साले अजब सिंह से लूटी थी। इस संबंध में थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें