फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी के खाते से उड़ाए 39 हजार

Thu, 22 Jan 2015 11:44 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक जालसाज ने एक सफाई कर्मचारी के एटीएम द्वारा उसके खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बस्थना निवासी तेजपाल ने बताया कि वह बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जादौपुर नथा में सफाई कर्मचारी है। उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक पीलीभीत में है। वह 19 जनवरी को भारतीय स्टेट बैंक बीसलपुर के एटीएम से पहली बार पैसे निकालने गया था। जहां उसने वहां पहले से ही खडे़ एक युवक से मदद मांगी। आरोप है कि युवक ने फुर्ती और चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया व कोड भी पूछ लिया। तेजपाल पैसे निकालकर चला आया। उसके बाद एटीएम में मिले युवक ने उसके खाते से 39 हजार रुपये साफ कर लिए। मोबाइल पर संदेश आने के बाद उसे इसकी जानकारी हो सकी। उसने बैंक जा अपना एटीएम कार्ड निरस्त करा दिया और बृहस्पतिवार को यहां कोतवाली आकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें