रेलवे कर्मचारी की जेब से उच्चके ने नकदी उड़ा दी। कर्मचारी ने लोगों की मदद से उच्चके को पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया।
घटना बुधवार देर शाम रेलवे स्टेशन के समीप हुई। रेलवे विभाग में वाटर पंप में तैनात कर्मचारी लाल बहादुर रेलवे कॉलोनी की ओर जा रहा था। इस बीच एक उच्चके ने कर्मचारी की जेब में रखी करीब 235 रुपये की नकदी उड़ा दी। भनक लगते ही कर्मचारी ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया।
जिस पर कर्मचारी ने लोगों के सहयोग से उच्चके को धर दबोचा और जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी ने तलाशी के दौरान उच्चके के पास से नकदी बरामद कर ली। उपनिरीक्षक जीआरपी ऋषिगोपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी मंजूर खान है। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
गार्ड व टीटीई भिड़े
रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक गार्ड व टीटीई के बीच बात-बात में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक आ पहुंचा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर जीआरपी भी पहुंच गई। बाद में दोनों समझाबुझाकर शांत कर दिया गया।