फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वशीर खां में छापामारी, पकड़े गए पांच सटोरिये

Sat, 06 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
06 पीबीटीपी 22,23
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर सट्टा किंग भागने में सफल 
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सीओ सिटी के निर्देशन में संयुक्त टीम बनाकर मोहल्ला वशीर खां में की गई छापामारी के दौरान पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते सट्टा किंग के पांच गुर्गों को धर दबोचा। जबकि सट्टा किंग पप्पू टेलर मौके से भागने में सफल रहा। कारोबार से जुड़े अभिलेख, मोबाइल सिम व नकदी बरामद की गई है। 
कई दिनों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर शनिवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने सीओ सिटी को सट्टा किंग पप्पू टेलर की धरपकड़ के निर्देष दिए। इसके लिए सीओ सिटी अनुराग दर्शन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें शहर कोतवाल देशपाल सिंह, सुनगढ़ी थानाध्यक्ष हरगोविंद सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर सर्वेंद्र सिंह, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शक्ति सिंह, एसआई वीरेंद्र शर्मा, वेदपाल सिंह, भोला सिंह, कांस्टेबल मसरूर अहमद, अरुण कुमार, शाकिर हुसैन मुनाजिर अली, रामऔतार, कौशल सिंह, राजकुमार, रघुनाथ, योगेंद्र सिंह, आशीष कुमार, नत्थूलाल को शामिल किया गया। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला वशीर खां स्थित मोहम्मद नाजिम अंसारी के मकान में छापा मारा। यहां पुलिस को देख सट्टा किंग पप्पू टेलर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे उसके पांच गुर्गों को धर दबोचा। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम देवीपुरा (माधोटांडा) निवासी विनय पांडे, रोजा (शाहजहांपुर) के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी राजीव कुमार, वशीर खां निवासी नाजिम अंसारी, नाजिर व जानिव बताया। बरामद सामान कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों के  खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। जिसके बाद शाम को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने पकड़े गए आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश कर खुलासा किया। इस मौके पर सीओ लाइन  धर्म सिंह मार्छाल, आरआई घनश्याम सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
सटोरियों से बरामद सामान 
पकड़े गए सटोरियों के पास से पुलिस ने सट्टे के हिसाब की 35 कॉपियां, चार कैलकुलेटर, आठ मोबाइल फोन, 55 वोडाफोन कंपनी के प्रीएक्टीवेट सिम, 40 पर्ची रजिस्टर दस्ता, 14 फर्जी आईडी की छायाप्रति, 20,810 रुपये, दो खुकरी बरामद की हैं। 
विज्ञापन

 
होगी गैंगस्टर की कार्रवाई 
फरार सट्टा किंग पप्पू टेलर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मौके से मिले अभिलेखों की जांच की जा रही है। इसके जरिए कई अन्य नाम प्रकाश में आएंगे। उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 
-अनुराग दर्शन, सीओ सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें