फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट ने खोली वन्यजीवों की सुरक्षा की पोल

Sun, 15 Feb 2015 12:15 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व और वन्यजीवों की सुरक्षा की पोल गुरुवार की रात हुई लूटपाट की घटना से खुल गई। बराही रेंज में गेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर सशस्त्र बदमाश डेढ़ घंटे तक लूटपाट करते रहे मगर इस बीच कोई वनकर्मी न तो उस रास्ते से गुजरा और न ही इस घटना की घंटों तक भनक लग सकी।
विज्ञापन


पिछले दिनों बराही रेंज में चार बाघों की हत्या किए जाने का मामला शिकारियों के पकड़े जाने बाद प्रकाश में आया था। इन शिकारियों के पकड़े जाने के बाद भी वन महकमा नहीं चेता। केवल अधिकारियों के आने के समय ही गश्त की दिखावा किया जाता है। अगर ऐसा नहीं होता तो गुरुवार की रात बराही गेस्ट हाउस के पास जंगल के मुख्य मार्ग पर एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने राहगीरों को बांधकर लूटा।

इस दौरान राहगीरों की पिटाई के साथ फायरिंग भी हुई। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लूटपाट के बाद बदमाश चले गए। मगर इस दौरान किसी वनकर्मी को घटना की भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वन्यजीवों की सुरक्षा किसके भरोसे है। क्या वनकर्मी केवल लकड़ी चोरों को पकड़ने तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन

00
जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। समय-समय पर इसकी चेकिंग भी की जाती है। वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कैलाश प्रकाश, डीएफओ टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें