फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी के साथ लूट की घटना छुपाने में जुटी पुलिस

Tue, 21 Apr 2015 11:49 PM IST
पीलीभीत/जहॉनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक अमरिया के सफाईकर्मी के साथ सोमवार को दिनदहाड़े हुई 18 हजार की लूट की घटना को पुलिस छुपाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बताते हुए दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


सोमवार को अमरिया ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी प्रेमपाल की बाइक गांव अंडौली के पास पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक ली थी और उसकी पिटाई कर 18 हजार की नगदी लूट ले गए थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना को पुलिस शुरू से ही छुपाने में जुट गई।

एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लूटे गए रूपये सफाई कर्मचारी के नहीं थे। उसने ग्राम निधि खाते से रूपये निकाले थे। बकौल एसओ पीड़ित के मुताबिक बदमाशाें ने पहले उसके मोबाइल भी लूट लिया। बाद में उसे नहीं पर फेंक दिया। मोबाइल लूटने के बाद बदमाश मौके पर मोबाइल नहीं फेंकते।
विज्ञापन


 फेंकना ही था तो उसे कुछ दूर आगे जाकर फेंकते। मोबाइल दूर फेंकने की बात लोगों के  गले नहीं उतर रही है। बहरहाल घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें