फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने की बेवा को जिंदा जलाने की जांच

Wed, 03 Feb 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जहानाबाद के गांव गुलड़िया जाफरपुर में दुष्कर्म में असफल रहने पर बेवा कल्याणी देवी को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले की बुधवार को एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पड़ोसियों से पूछताछ की। बकौल पुलिस, पूछताछ में ग्रामीणों ने मृतका के मानसिक रोगी होने का दावा किया है। उधर, पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी मृतका के ममेरे देवर और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बरेली के थाना नवाबगंज के गांव रिछौला किफायततुल्ला निवासिनी प्रेमवती मंगलवार को अपने कई रिश्तेदारों के साथ एसपी से मिली थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके भाई की मौत के बाद से बेवा भाभी कल्याणी देवी पर उनका ममेरा देवर बुरी नजर रखता था। 29 जनवरी को उसने कल्याणी देवी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। असफल रहने पर गांव के ही अपने एक साथी की मदद से कल्याणी देवी को जिंदा जलाकर मार डाला। एसपी से शिकायत करने के दौरान प्रेमवती के साथ कल्याणी देवी के बच्चे भी थे। एसपी के आदेश पर मौके पर पहुंचे सीओ जहानाबाद ने प्रारंभिक जांच के बाद मृतका की ननद की ओर से आरोपी ममेरे देवर हरिकिशन और वीरेंद्र के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की रिपोर्ट थाना जहानाबाद में दर्ज कराई थी। बुधवार को एसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ के साथ गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पास-पड़ोस के लोगों और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतका मानसिक रोगी थी। वह गांव में घूमकर लोगों को गाली भी देती थी। इससे घटना संदिग्ध लग रही है। आग लगाने सहित कई बिंदुओं पर अभी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे भी पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें