फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोला में निर्माणाधीन अस्पताल पर कब्जा

Wed, 03 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बन रहे अस्पताल पर दबंगों ने कब्जे की कोशिश की। दबंगों ने निर्माणधीन अस्पताल की दीवार गिरा दी और मजदूरों को पीटकर भगा दिया। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे स्वास्थ्य अफसरों से अभद्रता की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अफसर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

आरोप है कि गांव निवासी महेन्द्र पुत्र लखपत और उसका बेटा राजपाल अस्पताल निर्माण पर आपत्ति उठा रहे थे। पिता-पुत्रों ने निर्माणधीन अस्पताल की दीवार गिरा दी और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन


मजदूरों ने निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार को इसकी सूचना दी। ठेकेदार ने सीएमओ को इसकी जानकारी दी। सीएमओ ने वैर अस्पताल प्रभारी को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वैर अस्पताल प्रभारी डॉ. जगवीर यादव गांव पहुंचे तो दीवार गिरी हुई थी। आरोप है कि जब उन्होंने पिता-पुत्रों से दीवार गिराने का कारण पूछा तो दोनों ने अस्पताल प्रभारी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। अस्पताल प्रभारी के साथ जमकर गाली-गलौच की।

अस्पताल प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।

वैर अस्पताल प्रभारी डॉ. जगवीर यादव की तहरीर पर पुलिस ने महेन्द्र पुत्र लखपत और राजपाल पुत्र महेन्द्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और कर्मियों के साथ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जब मैंने पिता-पुत्रों से दीवार गिराने का कारण पूछा तो दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौच भी की। -डॉ. जगवीर यादव,वैर अस्पताल प्रभारी
विज्ञापन


अस्पताल प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - विनोद कुमार यादव,चोला चौकी प्रभारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें