फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने से निकल गए हसनमियां

Fri, 25 Dec 2015 11:12 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के दौरान सरकार के फरमान की नाफरमानी करने, हत्या के प्रयास और बलवा करने आदि गंभीर धाराओं में पुलिस प्रशासन द्वारा नामजद किए गए हसनमियां कदीरी को पुलिस का तनिक भी भय दिखाई नहीं दिया। पिछले 18 सालों से मौलाना हसनमियां कदीरी ही अल्लाहू मियां की दरगाह वाली मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाते आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हसनमियां कदीरी को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। प्रशासन उन्हें गिरफ्तार भी करने की कोशिश में लगा है। इस दौरान प्रशासन किसी तरह के विवाद बढ़ने की स्थिति पैदा नहीं होने देने चाहता।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि इसी के चलते प्रशासन ने सीधे हसनमियां कदीरी से न कह कर मोहल्ले के कुछ लोगों के माध्यम से यह खबर उन तक पहुंचवाई की हसनमियां कदीरी नमाज पढ़ाने न आएं। लेकिन इसका असर न तो हसनमियां कदीरी पर दिखा न ही उनके नामजद भाई पर। पुलिस ने उनके घर से मस्जिद तक आने वाले रास्ते के साथ-साथ मस्जिद के रास्तों पर कड़ा पहरा भी इसलिए बिठाया कि हसनमियां कदीरी मस्जिद में नमाज पढ़ाने न जाएं, लेकिन वह मस्जिद पहुंच गए व वहां जम कर तकरीर दी व नमाज पढ़ाई। इसके बाद मस्जिद के पीछे वाले रास्ते से वह निकल कर अपने भाई के साथ बाइक से पुलिसकर्मियों के सामने अपने घर चले गए। वह जब घर जा रहे थे तब पुलिस वालों व मीडिया के लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। यही नहीं उनके नामजद भाई भी निडर हो मस्जिद नमाज अदा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें