थाना बरखेड़ा के गांव बहादुरपुर हुक्मी निवासी मीना देवी हत्याकांड के आरोपी पति श्यामसुंदर को गिरफ्तार करने में पुलिस रुचि नहीं ले रही है। नतीजतन हत्यारोपी पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी नहीं लग सका।
26 अक्तूबर की सुबह गांव बहादुरपुर हुक्मी निवासी श्यामसुंदर ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी मीना देवी की बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्या केे दिन पुलिस ने उसकी तलाश में कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
गुरुवार को पंचायत चुनाव का चौथे चरण का पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस व्यस्त हो गई। इस वजह से पुलिस अब गिरफ्तारी में रुचि नहीं ले रही है। नतीजतन 72 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस चुनाव में व्यस्त हो गई। इस वजह से उसकी दो दिनों से गिरफ्तारी के प्रयास नहीं हो पाए है। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जाएगी।