नगर में मंगलवार देर शाम टैंकर की चपेट में आने से स्कूटर सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुधईपुरवा निवासी वैरागी (55) मंगलवार देर शाम स्कूटर से कहीं जा रहे थे। सर्कुलर रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटर में ठोकर मार दी। हादसे में वैरागी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने वैरागी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक टैंकर मौके पर छोड़कर भाग गया।
नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।