फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली की घटना के बाद जिले में बढ़ाई सतर्कता

Fri, 16 Jan 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली के फतेहगंज पूर्वी में हुए उपद्रव को देखते हुए जिले में धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों ने धार्मिक स्थलों पर गश्त बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

फतेहगंज में बृहस्पतिवार की पुलिस-पब्लिक के बीच हुई मारपीट और उससे उपजे तनाव को लेकर डीआईजी के आरकेएस राठौर ने मंडल के सभी पुलिस अधीक्षक को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस पर एसपी ने थाना प्रभारियों से धार्मिक स्थल एवं प्रमुख स्थानों की निगरानी करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। धार्मिक स्थलों के आसपास अधिक लोगों को जमा न होने देने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया।  
विज्ञापन

एसपी सोनिया सिंह ने बताया सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर लिए गए हैं। स्वयं भी वह इसकी मानीटरिंग कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें