फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने जहर खाकर दी जान

Sat, 27 May 2017 11:05 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मां ने पिता की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का लगाया आरोप 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा 

सात दिन पहले पिता के घर रहने आए किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी फोन पर सूचना मिलने पर दिल्ली से पूरनपुर पहुंची किशोरी की मां ने पिता की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढका चाट गांव निवासी वरुण सरकार की पत्नी चंद्रा सरकार पिछले काफी समय से दिल्ली रहती हैं। उनके साथ उनके तीन बच्चे सूरज (17), आकाश और विक्की भी दिल्ली रहते हैं। सात दिन पहले सूरज अपने पिता वरुण के घर रहने आया। इसके बाद से वह पूरनपुर में ही रह रहा था। शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों के चलते सूरज ने जहर खा लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। देर रात इसकी सूचना मां चंद्रा को दी गई। जिसके बाद वह शनिवार सुबह दिल्ली से पूरनपुर पहुंची। बेटे का शव देख मां ने पिता के प्रताड़ित करने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया। इसकी पूरनपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। जिस पर एसएसआई माधोसिंह विष्ट मौके पर पहुंचे। शव आंगन में पड़ा हुआ था। पिता के अलावा गांव के कई लोग मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मृतक की मां से सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई को मामले की छानबीन के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें