फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के दौरान बिगड़ी हालत, दिल्ली के अस्पताल में मौत 

Sat, 27 May 2017 11:04 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा
विज्ञापन

विज्ञापन

आपरेशन के दौरान आंत कटने का आरोप
ग्रामीणों ने विधायक संग डीएम से की शिकायत

जिला महिला अस्पताल में नसबंदी आपरेशन के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसको बरेली और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। शव पीलीभीत पहुंचने पर परिवार वालों ने बरखेड़ा विधायक के साथ डीएम से मुलाकात की। ग्रामीणों ने जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही कर आंत काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गोयल कालोनी के निवासी नित्यानंद विश्वास दिव्यांग है। वह अपनी पत्नी कमला विश्वास (35) के साथ बीड़ी बनाने का काम करते है। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। 10 मई को उनकी पत्नी कमला का नसबंदी आपरेशन जिला महिला अस्पताल में कराया गया। आपरेशन महिला अस्पताल की चिकित्सक पुष्पा पंत ने किया। आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। हालत में सुधार न होने 17 अप्रैल को बरेली रेफर कर दिया गया। काफी प्रयास के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे 26 मई को बरेली से रेफर करने के बाद दिल्ली सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया। रात को ही घर वाले उसे लेकर दिल्ली गए लेकिन सुबह अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शाम को शव पीलीभीत पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर बरखेड़ा विधायक किशननाल के पास पहुंचे और उन्हें लेकिन डीएम शीतल वर्मा से मिले। डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें