फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम  पर ठगे 1.10 लाख

Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की पिता-पुत्र पर रिपोर्ट 
नौकरी के नाम पर एक लाख दस हजार रूपये ठगने वाले पिता पुत्र के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बरेली जिले के हाफिजगंज क्षेत्र के फैजुल्लाह गांव निवासी शिशुपाल ने डीआईजी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वर्ष 2011 में बिलसंडा के अकबरावाद गांव के निवासी गिरधारीलाल और उसके बेटे छत्रपाल ने शाहजहांपुर की  रोजा मंडी समिति में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने एक लाख दस हजार रूपये भी ठग लिए। कई साल तक आरोपी आश्वासन देकर टालमटोल करते रहे। बाद में रूपये वापस मांगने पर दो महीने पहले मारपीट कर भगा दिया। दुबारा आने पर मारने की धमकी दे डाली। पुलिस के अनसुना करने पर पीड़ित ने डीआईजी से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाया। जिसके बाद कार्रवाई हुई है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना कई साल पुरानी है। डीआईजी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें