फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर में हुड़दंग करने पर दूल्हे का भाई गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसपी के अल्टीमेटम के बाद कोतवाली पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिशें 
पकड़े गए युवक के नामजद न होने पर पूछताछ जारी 
डीजे बंद करने पर बारातियों ने किया था बवाल 
एसपी की सख्ती के बाद कोतवाली पुलिस ने बारात घर में उपद्रव करने वाले बारातियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी। जिसमें दूल्हे का भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पकड़े गए आरोपी के नामजद न होने के कारण अभी पुलिस उसकी मौजूदगी का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के समक्ष भी आरोपी को पेश किया गया है। 
बता दें कि ग्यारह जुलाई की रात व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी के नकटादाना रोड स्थित बारात घर में डीजे बंद करने को लेकर बारातियों ने हंगामा कर दिया था। बारात घर के मालिक, कर्मचारियों और राहगीरों पर हमला किया गया। इसके अलावा बाहर खड़े चार पहिया वाहनों और बारात घर के सामान में तोड़फोड़ की गई थी। घटना की व्यापार मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद, 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी मुनिराज के दो दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देने के बाद कोतवाली पुलिस के एसएसआई एके सिंह ने शुक्रवार रात आरोपियों पर शिकंजा कसा। देर रात तक आरोपी व रिश्तेदारों के घर पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। इस दौरान पुलिस ने एक घटना के आरोपी दूल्हे के सगे भाई पवन कश्यप को धर दबोचा। हालांकि नामजद अभियुक्त पुलिस को नहीं मिल सके है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के तौर पर गिरफ्तारी की है। अब पता लगाया जा रहा है कि तोड़फोड़ में वह शामिल था या नहीं। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों के निर्देशों का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन

 
...जब खुद पहुंच गए छुड़ाने 
एक ओर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष और तमाम व्यापारी पुलिस पर गिरफ्तारी न करने और लापरवाही का आरोप लगा रहे है। एक दिन पूर्व ही आरोपियों की धरपकड़ की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात की गई। इधर जब दूसरे ही दिन पुलिस ने बतौर आरोपी एक गिरफ्तारी कर ली, तो आरोपी के घर वालों संग वादी पक्ष के लोग ही छुड़ाने पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने एक न सुनी और एसपी के आदेश पर कार्रवाई करने की बात कही। जिस पर दोनों पक्ष चलते बने। 
विज्ञापन

 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी गई थी। जिसमें दूल्हे के भाई को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वह नामजद नहीं है। इसकारण उसकी मौजूदगी की जांच की जा रही है।  अफसरों के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। 
एके सिंह, कार्यवाहक कोतवाल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें