फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से एक व्यापारी की मौत, दो घायल

Mon, 08 Jun 2015 10:47 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी भरकर बरेली जा रही तेज रफ्तार पिकअप शाही पुलिस चौकी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इससे पिकअप पर सवार थाना व कसबा न्यूरिया के मोहल्ला खब्बापुर निवासी सब्जी व्यापारी 24 वर्षीय जलीस अहमद की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी थाना क्षेत्र के दूसरा सब्जी व्यापारी यासीन और खटीमा (उत्तराखंड) के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी चालक हासिम उर्फ गुड्डू घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार की देर रात बरेली हाइवे पर हुआ। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि खब्बापुर निवासी जलीस और यासीन पिकअप में कटहल, आम व लीची भरकर बनबसा से लेकर बरेली मंडी जा रहे थे। देर रात शाही पुलिस चौकी के आगे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे में जलीस की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक हासिम उर्फ गुड्डू एवं दूसरा व्यापारी यासीन मामूली रूप से चोटिल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने जलीस को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद यासीन अपने रिश्तेदारों के साथ बरेली उपचार के लिए चला गया। एसओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें