फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद वासिल में संघर्ष के बाद पथराव, तीन घायल

Sat, 06 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत।
विज्ञापन
पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया
विज्ञापन

घर के बाहर गाली देने से मना करने पर मोहल्ला मोहम्मद वासिल में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। असलहों से लैस होकर आए दबंगों ने पिता-पुत्र समेत तीन की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे पथ की ओर से एकजुट मोहल्ले वालों ने जमकर पत्थर बरसाए। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सख्ती से मामला शांत कराया। एक पक्ष से मिली तहरीर पर केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए देर रात तक पुलिस मौके पर तैनात रही।       
मोहल्ला मोहम्मद वासिल के रहने वाले मजदूर गंगाप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात उसका बेटा नीरज घर के बाहर खड़ा था। इस बीच देशनगर के रहने वाले महेंद्र को तलाशते हुए क्षेत्र के कुछ दबंग असलहों से लैस होकर आ गए। इसके बाद मकान के बाहर खड़े होकर गाली गलौच करने लगे। पीड़ित के बेटे ने  विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर गंगाप्रसाद अपने भतीजे अजय के साथ बाहर आए और बीच बचाव कराने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उनकी भी लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। हंगामा होने पर पीड़ित पक्ष की ओर से मोहल्ले वासी एकजुट हो गए और दोनों के बीच पथराव होने लगा। इसके बाद दबंग अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सीओ सिटी अनुराग दर्शन, शहर कोतवाल देशपाल सिंह, ठेका चौकी प्रभारी रहमत खां भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। दोबारा मारपीट न हो, इसके लिए देर रात तक ठेका चौकी प्रभारी रहमत खां पुलिस बल के साथ मौके पर रहे। खास बात रही कि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को कुछ लोग संाप्रदायिक रंग देने की कोशिश में लगे रहे। पीड़ित गंगाप्रसाद ने कोतवाली पुलिस को राकेश मौर्य, फैजान, मोहम्मद असलम, अख्तर, फईम अंसारी निवासी मोहम्मद वासिल व शेरमोहम्मद के रहने वाले अरशद के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घर के बाहर गाली देने को लेकर मारपीट हुई थी। एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गुंडई करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।   
- अनुराग दर्शन, सीओ सिटी       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें