सीएचसी में दवाई लेने की लाइन मेें लगे गांव महादिया निवासी आत्माराम की
जेब से गिरहकट ने 36 सौ रुपये की नगदी उड़ा दी। आरोपी की पिटाई कर पुलिस को
सुपुर्द कर दिया गया। एक अन्य स्थान पर बाइक चोरी का प्रयास करने पर आरोपी
को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
गांव महादिया निवासी आत्माराम ने
बताया कि उसे टीवी है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने को आया था, लेकिन
कुछ लोगों के परामर्श पर सीएचसी दवाई लेने पहुंचा। दवाई लेने को लाइन में
लगा था। इस दौरान उसकी जेब से 36 सौ रुपये उड़ा दी गई। आहट पर उसने एक युवक
को पकड़ लिया। आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
उधर,
रविवार की शाम को रेलवे स्टेशन के समीप से बाइक चोरी का प्रयास कर रहे
आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही
है।