फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से दुराचार की कोशिश

Mon, 01 Aug 2016 10:49 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 भतीजे को दवा दिलाने जा रही किशोरी से दो युवकों ने दुराचार करने की कोशिश की। युवक किशोरी को तमंचा दिखाकर खेत में ले गए। अचानक किसी के आने की आहट हुई तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपने भतीजे को पेट दर्द की दवा दिलाने गांव में ही डॉक्टर के पास जा रही थी। इसी बीच रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर धमकाते हुए खेत में ले गए। जहां दोनों ने दुराचार करने की कोशिश की। इसी दौरान खेत के बाहर चहलकदमी होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की शिकायत रात में ही करोड़ चौकी पर जाकर की गई लेकिन पुलिस ने  कार्रवाई नहीं की॥  पांच दिन तक पुलिस जांच के नाम पर चक्कर लगवाती रही। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी मुनिराज ने बरखेड़ा एसओ को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें