फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर युवती के शोषण का आरोप

Thu, 05 Mar 2015 11:18 PM IST
गजरौला/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के  एक चौकी इंचार्ज और सिपाही पर युवती के शारीरिक शोषण की चर्चा से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पूछताछ के बहाने युवती को घर से बुलाकर चौकी के सामने एक घर में रखने का आरोप है। वहीं एसपी ने घटना को निराधार बताया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पिछले दिनों जौनपुर की एक युवती को प्रेम प्रसंग में ले आया और शादी कर रख लिया। चर्चा है कि इसकी जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही उसके घर पहुंचे और दोनों को चौकी ले आए। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया जबकि युवती का मेडिकल कराने के बहाने चौकी के पास एक मकान में रोक लिया गया।

लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह युवक गांव के कुछ लोगों से इसकी शिकायत कर सहयोग करने की अपील की। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग चौकी व थाने से जानकारी करने लगे। मगर इस मामले में युवक की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही युवती भी मौके पर लोगों को नहीं दिखी। इस बाबत पूछने एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि आरोप पूरी तरह गलत और निराधार है। जौनपुर से आई युवती से पूछताछ के लिए पुलिस उसके घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें