शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर गांव मुरादपुर निवासी सुनीता की उसके पति ने पिटाई कर दी। पुलिस ने सुनीता की ओर से उसके पति बसंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव महादिया निवासी श्याम बिहारी, गांव गुलड़िया खास निवासी रामकुमार को भी पीट दिया गया।
गांव मुरादपुर निवासी बसंत की पत्नी सुनीता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने सुनीता की ओर से उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव महादिया निवासी श्याम बिहारी को मजदूरी के विवाद पर पीट दिया गया। श्याम बिहारी ने बताया कि उसने गांव के विजयपाल का गन्ना मजदूरी पर ढोया था। मजदूरी के डेढ़ सौ रुपयेे बनने पर उसे केवल पचास रुपये ही दिए। विरोध पर विजयपाल के पुत्र सचिन ने उसे पीट दिया। पुलिस ने श्याम बिहारी की ओर से सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव गुलडिय़ा खास निवासी रामकुमार को विवाद पर पीट दिया गया। पुलिस ने रामकुमार की ओर से गांव निवासी दयाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।