फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदवाने के बहाने नौ लाख हड़पे

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबा फार्म कबीरगंज निवासी हरिवंदर सिंह उर्फ काला सिंह ने पंजाब में जमीन खरीदवाने के नाम पर गांव कुठिया-गुदिया निवासी सुखदेव सिंह से नौ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

गांव कुठिया गुदिया निवासी सुखेदव सिंह ने बताया कि दो महीना पहले उन्होंने अपनी तीन एकड़ कृषि भूमि 14 लाख रुपये में पंजाब निवासी एक व्यक्ति के हाथ बेची थी। जमीन का बैनामा कराने के बाद उसने पंजाब में एक प्लॉट खरीदने का मन बनाया और जान पहचान के लोगों से प्लॉट खरीदवाने के लिए कहा। आरोप है कि पंजाबा फार्म कबीरगंज निवासी हरविंदर सिंह उर्फ काला सिंह ने पंजाब में प्लॉट खरीदवाने का वादा कर उनसे नौ लाख रुपये ले लिए, लेकिन प्लॉट नहीं खरीदवाया। जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर आरोपी ने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया और गालीगलौज करते हुए दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें