फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बाघ की खाल सहित पकड़ा गभिया का युवक

Sun, 18 Jan 2015 11:36 PM IST
माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेपाल पुलिस ने बाघ की खाल का सौदा करते क्षेत्र के गभिया निवासी दुलाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से खाल के अलावा बाघ की हड्डियां एवं काफी नगदी बरामद की गई है। दबिश के दौरान उसके दो साथी भागकर गभिया पहुुंचने में सफल रहे। दुलाल के पकड़े जाने से गांव में सनसनी फैल गई। इस सूचना पर बराही वनक्षेत्राधिकारी ने भी गांव पहुंचकर लोगों से दुलाल के बारे में जानकारी ली
विज्ञापन

नेपाल की खुली सीमा तस्करों और शिकारियों के लिए काफी मुफीद साबित हो रही है। घटना को अंजाम देकर आसानी से लोग दूसरे देश की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। नेपाल पुलिस की अनुसंधान टीम ने मुखबिर सूचना पर शनिवार को सीमावर्ती गांव नलडेंगा में छापा मारकर बाघ की खाल की सौदेबाजी करते कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से बाघ की खाल, 11 किलो हड्डियां और करीब 10 लाख रुपये बरामद होना बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दुलाल के दो साथी दो कि फरार हो गए। दोनों के गांव पहुंचने पर रविवार को सुबह दुलाल के पकडे़ जाने की जानकारी हुई। बाघ की खाल सहित गभिया का शिकारी पकड़े जाने की सूचना पर बराही वनक्षेत्राधिकारी मोहम्मद शहनियाज ने वनकर्मियों के साथ गांव पहुंचकर लोगों से दुलाल के बारे में जानकारी की।

बाघ की खाल सहित नेपाल में दुलाल के पकड़े जाने की जानकारी पर बराही रेंजर को गांव भेजा गया है। अभी कोई विशेष जानकारी नहीं हो सकी है। नेपाल पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश  प्रकाश, डीएफओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें