थाना क्षेत्र के गहलुइया पचपेड़ा निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे पड़ोस के गांव पिपरिया मंडन से सब्जी लेने को निकाला था लेकिन रात तक वापस नहीं आया। रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी शिखा ने जेठ एवं अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ओमप्रकाश के न आने पर घर वालों ने उसकी तलाश की। रात करीब 11 बजे गांव के बाहर खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। घर वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई ठाकुरदास ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर हत्या की आशंका व्यक्त की। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस से इसे आत्महत्या मान रही है। एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि मृतक का शव पेड़ पर लटका था जिसे घर वालों ने उनके पहुंचने से पहले उतार लिया। वह मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कहीं अवैध संबंधों का मामला तो नहीं
ओमप्रकाश की मौत के मामले में घर वालों द्वारा गांव के ही युवक पर हत्या की आश्ंाका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है ओमप्रकाश की मौत के पीछे अवैध संबंधों का मामला तो नहीं है। गांव वाले भी दबी जुबान से इसकी ओर इशारा कर रहे हैं।